हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर । निज संवाददाता नगरीय क्षेत्र के कई बड़े नाले खुले रहने से राहगीरों और स्कूली बच्चों के मन में खतरा बना रहता है। शहर के कई अति व्यस्त इलाके की सड़कों के किनारे लम्बी दूरी तक नाले खुले हैं। सुभाष चौक से नवीन सिनेमा होते हुए बागदुल्हन की ओर जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर नाले खुले हैं। नालों की गहराई काफी अधिक है। आए दिन नाले में गिरने की घटनाएं होती रहती है। सुभाष चौक से राजेन्द्र चौक मोड़ तक जाने वाली सड़क के किनारे वाले नाले लम्बी दूर तक खुले हैं। इसी तरह संस्कृत कॉलेज से राजीवन चौक की ओर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त नाला के ऊपर को कोई कवर नहीं लगाया गया है। जिसके कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। वैसे तो नगर परिषद ने खुले नालों को कवर करने काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी लगभग 25 फीसदी नाले खुले हैं। जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.