हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर जंक्शन पर गुरुवार को होली पर घर लौटने वाले परदेशियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी एवं आरपीएफ ने सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रेलपुलिस कर्मियों ने सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म एवं आने जाने वाले रेल यात्रियों और प्लेटफार्म पर बैठे रेल यात्रियों के सामानों की सघन जांच पड़ताल की। वहीं रेल पुलिस ने रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। रेल पुलिस ने यात्रियों को बताया कि अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उनके द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ को ना खाएं। इसके साथ ही ट्रेन के गेट के पास बैठकर सफर नहीं करने को लेकर युवाओं को जागरूक किया। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए सजग और सतर्क रहने एवं यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.