हाजीपुर के बरई टोला स्थित हजुई पोखर में डूबने से युवक की मौत
हाजीपुर, जून 2 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरई टोला स्थित हजुई पोखर में मंगलवार की सुबह नहाने के दौरान डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजन एवं औद्योगिक थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक नगर थाना क्षेत्र के जड़ुआ बागटोला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र सोनू कुमार था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हाल-चाल बना हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे मृतक सोनू अपनी मां को बोलकर निकला था कि कुर्सी फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे हैं। दोपहर बाद सूचना मिली कि बरई टोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.