हाजीपुर, अप्रैल 4 -- हाजीपुर। निज संवाददाता डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर इंदू देवी रंजीत कुमार प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज हाजीपुर एवं डॉ. रंजीत कुमार प्रकाश कॉलेज हाजीपुर की गठित जांच समिति ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जांच टीम ने प्रस्तुत प्रतिवेदन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, संस्थानों में नामांकित छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया है। पाया गया कि यदि छात्र इन संस्थानों से डिग्री प्राप्त करते हैं, तो उनकी योग्यता डिग्री के अनुरूप होने पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। जांच टीम ने इसे बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावित करने वाला कृत्य बताया है। उक्त संस्थानों के विरुद्ध यह आरोप प्राप्त हुआ था कि छात्र-छात्राओं के नाम पर निर्गत स्ट...