हाजीपुर, जनवरी 16 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिले की महिला खिलाड़ियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है राज्यस्तरीय सीनियर एवं अंडर 21 कराटे प्रतियोगिता में वैशाली जिला की सीनियर कराटे खिलाड़ी रूपाली कुमारी ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता के बाद रूपाली का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता एवं ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी पटना स्थित डॉनबॉस्को एकेडमी दीघा में रविवार को किया गया था। रूपाली हाजीपुर स्थित बागमली निवासी माता नीतू देवी एवं पिता सुबोध कुमार श्रीवास्तव कि छोटी सुपुत्री है। रूपाली के इस उपलब्धि पर वैशाली कराटे संघ के महासचिव एवं मुख्य कराटे कोच रवि कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लगभग 100 सीनियर खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.