आगरा, अगस्त 10 -- पांच साल पुराने दुराचार के मामले में विवेचक के हाजिर न होने पर अदालत ने सख्त रवैया अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने विवेचक प्रदीप कौशिक का साक्ष्य अंकित होने तक वेतन रोकने के संबंध में पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। अदालत में थाना अछनेरा से संबंधित मुकदमा सरकार बनाम दुर्गेश अंतर्गत धारा दुराचार, पॉक्सो एक्ट आदि से संबंधित लंबित है। उपनिरीक्षक/ विवेचक प्रदीप कौशिक थाना एकता का साक्ष्य अंकित होना शेष है। पत्रावली में अन्य गवाहों के साक्ष्य अंकित हो चुके हैं। अदालत ने पुलिस आयुक्त को पत्र जारी कर गवाह को साक्ष्य के लिए अदालत में 12 अगस्त को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराए जाने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...