कानपुर, मार्च 6 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। पिछले एक माह से गवाही के लिए तलब किए जाने के बावजूद गोमतीनगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर व वर्तमान में कानपुर नवाबगंज कोतवाली में तैनात केशव कुमार तिवारी के खिलाफ एडीजे उमाकांत जिंदन की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए प्रकीर्णवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। मुकदमे में अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।इसके पहले अदालत में 21 फरवरी को गिरप्तारी वारंट और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 26 फरवरी को उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद केशव कुमार तिवारी उपस्थित नहीं हुए। गोमती नगर थाने से संबंधित सरकार बनाम अविनाश पांडेय आदि के मुकदमे में सर्वोच्च न्यायालय ने शीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया है। नोटिस तामीला के बावजूद केशव उपस्थित नहीं हो रहे हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसा प्रतीत हो रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.