हाजिरी बना कर गायब होने वाले डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति, उपस्थिति पंजी में गड़बड़ी, ड्यूटी प्रबंधन में लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट रूप से उजागर हुई। डीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान सुबह 9:05 बजे तक ओपीडी में अधिकांश चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिससे दूर-दराज से आए मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। रोस्टर के अनुसार डॉ. रामानुज प्रसाद, डॉ. शम्स तबरेज, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. शशि कुमार गुप्ता, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. देवेश और डॉ. मोहम्मद इसरायल की ड्यूटी थी, लेकिन ये निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.