भभुआ, मार्च 17 -- जिला व प्रखंड स्तर पर गठित विशेष दल हर कार्य दिवस पर करेगा जांच गड़बड़ी मिलने पर रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। ई-शिक्षा कोष के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जिला एवं प्रखंड स्तर पर विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन उपस्थिति की जांच करेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सेल के सदस्यों को नामित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गठित टीम अपने-अपने स्तर पर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति का सत्यापन करेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट देगी। विभाग का उद्देश्...