बगहा, फरवरी 28 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि मध्य स्कूल केसरिया मंझरिया स्कूल में दो शिक्षिकाएं गायब पाई गई हैं तो दो शिक्षक स्कूल परिसर में सोए पाए गए हैं।यह खुलासा शनिवार को बीइओ राजेश कुमार यादव की जांच में हुआ है।बीइओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि स्कूल से शिक्षक गायब हैं।सूचना पर जब वे स्कूल पहुंचे तो अंजली पटेल व निवृति कुमारी गायब मिली। शिक्षक दीनानाथ राव व शिक्षा सेवक बेंच पर सोए पाए गए।बीइओ ने बताया कि स्कूल के प्रधान शिक्षक दिनेश्वर प्रसाद द्वारा 268 बच्चों की हाजिरी बनाई गई थी।किन्तु स्कूल में मात्र 83 बच्चे उपस्थित मिले।बीइओ ने बताया कि एमडीएम गड़बड़ी को लेकर अधिक हाजिरी बनाई गई थी।पूछताछ में ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में हाजिरी बनाकर शिक्षक गायब हो जाते हैं।बीइओ ने बताया कि सभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए विभागीय कार्रव...