हाजिरी की जांच में छह शिक्षकों का वेतन रुका, 24 घंटे में मांगा जवाब
बगहा, जुलाई 24 -- बेतिया । ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में बरती जा रही अनियमितताओं पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान कई शिक्षकों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने, प्रस्थान (एक्जिट) का समय एवं फोटो अपलोड नहीं करने, अनुपस्थित रहने तथा व्यक्तिगत लॉगिन के स्थान पर विद्यालय लॉगिन से उपस्थिति दर्ज करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इसी क्रम में प्रखंड बगहा-2 के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरथापुर में कार्यरत छह शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित तिथियों का उनका वेतन स्थगित कर दिया गया है। डीईओ ने बताया कि एक से 16 जुलाई के बीच ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा और सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.