कन्नौज, अप्रैल 5 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम के हाजिरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ ट्रॉफी, पदक एवं अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि हरिगोविंद शाक्य (हरि) अध्यक्ष बालकृष्ण सविता तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार का शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय की रसोइयों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नए शैक्षिक सत्र में 18 नए विद्यार्थियों...