संभल, जनवरी 29 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 की यात्रा को लेकर एक अहम सर्कुलर जारी किया है, जिसमें हाजियों को फ्लाइट बुकिंग का विशेष विकल्प दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब हाजी अपनी सहूलियत के अनुसार हज यात्रा के लिए फ्लाइट की तारीख स्वयं चुन और बुक कर सकेंगे। सर्कुलर के अनुसार हाजियों को फ्लाइट बुक करने के लिए चार दिन का समय दिया गया है। हाजी 29 जनवरी से 01 फरवरी तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या हज सुविधा ऐप के माध्यम से अपनी फ्लाइट बुक कर सकते हैं। एक बार फ्लाइट बुक होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यदि कोई हाजी तय समयावधि में फ्लाइट बुक नहीं करता है, तो हज कमेटी अपने स्तर से उसकी फ्लाइट की तारीख और समय निर्धारित करेगी। हज कमेटी को यह अधिकार भी दिया गया है कि किसी अपरिहार्य कारणवश फ्लाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.