कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा। आम आदमी पार्टी जयनगर हाजत में विजय यादव की मौत में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीन अप्रैल को कैंडल मार्च निकाला जायेगा। जयनगर थाना गेट से पेठियाबागी बाजार तक यह कैंडल मार्च निकाला जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन की खामोशी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.