भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में गुरुवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हाकी व कबड्डी खेल में कुल 12 टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग की। जबकि भारोत्तोलन में दर्जनों बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान 109 किलोग्राम वजन उठाने में बालक वर्ग के आशुष राय प्रथम व 76 केजी में प्रिया राय ने प्रथम स्थान प्राप्त की। 102 केजी बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग 71 किलोग्राम में सानिया राय ने विजेता रहीं। इसी तरह हाकी प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में छह टीम ने प्रतिभाग की। बालक वर्ग का फाइनल मैच स्टेडियम एकादश बनाम यूपीएस खेमईपुर के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम एकादश विजेता रही। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में कुल छह टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग की। विजेता और उप व...