हरदोई, जनवरी 20 -- हरदोई। आरआर. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में श्रीश चंद मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। पहला मैच बाबू श्रीश चंद अग्रवाल हॉकी अकादमी सीनियर और फर्रुखाबाद स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें बाबू श्रीश चंद अग्रवाल हॉकी अकादमी सीनियर ने फर्रुखाबाद स्टेडियम को 6-1 से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका हॉकी इंडिया से आए रेफरी जावेद अल्ताफ, अमित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, रितेश और लाल खान ने निभाई। इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.