मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के दौरान हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की सीमा और लैंडमार्क को पर्यवेक्षक सत्यापित करेंगे। जिन भवनों पर नंबर नहीं है, वहां मानचित्र का उपयोग कर हाउस लिस्टिंग का मैप तैयार होगा। जनगणना में मकान सूचीकरण को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के कार्यों का बंटवारा करते हुए विभाग ने यह निर्देश दिया है। कौन से काम प्रगणक के जिम्मे होंगे और कौन सा दायित्व पर्यवेक्षक निभाएंगे, इसकी सूची भी जारी की गई है।प्रगणक के एकत्रित सभी तरह की डेटा की पर्यवक्षेक निगरानी करेंगे। सभी प्रगणकों को अपने आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में बिना किसी चूक के प्रत्येक भवन, जनगणना मकान और परिवार का दौरा करने का निर्देश मिला है। वे भवनों पर नंबर डालेंगे। जहां नंबर नहीं होगा, वहां ऐप से मिले मानचित्र ...