आगरा, मार्च 14 -- निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गृहकर वसूली न करने पर नगर निगम प्रशासन ने तीन कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की है। खराब प्रदर्शन के चलते इनके खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की सिफारिश की गई है। कर संग्रह को लेकर 12 मार्च को आयोजित समीक्षा बैठक में ताजगंज और लोहामंडी जोन के कर संग्रहकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ताजगंज जोन में तैनात कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र चंदेल, लोहामंडी जोन के कर संग्रहकर्ता शैलेंद्र राठौर और ताजगंज जोन के ही कर संग्रहकर्ता सलीम का प्रदर्शन सबसे खराब पाया गया।सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि अप्रैल माह से लेकर 12 मार्च तक कर संग्रह के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 94 प्रतिशत वसूली अपेक्षित थी, लेकिन इन तीनों कर संग्रहकर्ताओं ...