लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आलमबाग स्थित स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हाउस टैक्स वसूली के लिए पहुंची नगर निगम की टीम को शुक्रवार को विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कॉलेज संचालकों ने न केवल टैक्स इंस्पेक्टर को मौके पर रोक लिया, बल्कि उनका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया। हालात ऐसे बने कि पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर टीम बाहर निकल सकी। नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, कॉलेज पर 9.27 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। वसूली के सिलसिले में वह टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान कॉलेज संचालकों ने उन्हें बैठा लिया और कहा कि जब तक संबंधित जोनल अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक कोई बाहर नहीं जाएगा। --- मोबाइल लेकर घर के अंदर गए संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि बातचीत के दौरान कॉलेज संच...