नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के अलीगढ़ नगर निगम ने हाउस टैक्स की रकम हड़पने वाले सात आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। शिकायत आने के बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जांच बैठाई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर आयुक्त ने शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर और बिल बांटने वाले सातों कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। नगर आयुक्त ने सातों के खिलाफ कर अधीक्षक बेचन प्रसाद को मुकदमा कायम कराने के आदेश दिए हैं। नगर निगम संपत्ति कर विभाग में पिछले कुछ दिनों से कंप्यूटर ऑपरेटर हाउस टैक्स जमा कराने के नाम पर गड़बड़ी कर रहे थे। लोगों से पैसा ले रहे थे, लेकिन सरकारी खाते में जमा नहीं हो रहा था। इसके अलावा बिलों में छेड़छाड़ कर हाउस टैक्स कम कर रहे थे। लाखों के हाउस टैक्स को हजारों में तब्दील कर दिया था। पैसा जमा करने के ब...