गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध व्यापारी भी कर रहे है। सोमवार को महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद व महामंत्री अशोक चावला के नेतृत्व में व्यापारियों ने सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुराने टैक्स व्यवस्था का लागू रखने की मांग उठाई। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला ने कहा कि गाजियाबाद में डीएम सर्किल रेट के आधार पर हाउस टैक्स लेना जनता के साथ अन्याय है। इसे नहीं लेना चाहिए। निगम ने कई क्षेत्रों में बढ़े हुए बिल भेजे है, जिन्हें वापस लिया जाए। चेयरमैन बृजमोहन सिंघल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है। लेकिन अधिकारी मनमानी करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ जनविरोधी कार्य कर रहे है। संजय नगर राजनगर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.