लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जोनल अधिकारी जोन-4 शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम की टीम ने उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर, ट्रांसमिशन भवन तथा यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) के भवन को गृहकर का भारी बकाया होने के कारण सील किया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों पर लंबे समय से गृहकर का बकाया चल रहा था और कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कर जमा नहीं किया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर पर कुल एक करोड़ 23 लाख 93 हजार 473.92 रुपये का गृहकर बकाया है। ट्रांसमिशन भवन पर 22 लाख 22 हजार 501 रुपये और यूपीएसआईडीसी के भवन पर 52 लाख 735.41 रुपये का गृहकर बकाया है। लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.