मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। नगर निगम हाउस टैक्स वसूलने का अभियान चला रहा है। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी टैक्स वसूली में नंबर वन का अवार्ड हासिल करने के लिए निगम टीम लगातार वसूली अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को अलग-अलग स्थानों से लाखों रुपए के हाउस टैक्स बकाए में 18 प्रापर्टी को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एक करोड़ रुपए की वसूली की गई। कार्रवाई मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि टैक्स वसूली का अभियान लगातार चलेगा। हाउस टैक्स के बकाएदार जल्द से जल्द टैक्स जमा करा दें वरना प्रापर्टी को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.