अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के पूर्व पार्षद नितिन अरोड़ा ने कर अधीक्षक बेचन प्रसाद की बातचीत को रिकार्ड कर उसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। आरोप है कि कर अधीक्षक संपत्तिकर का निस्तारण नहीं कर रहे हैं और शासन को चुनौती दे रहे हैं। वायरल ऑडियो के के मुताबिक पूर्व पार्षद नितिन अरोड़ा कर अधीक्षक बेचन प्रसाद से समस्या निस्तारण के बारे में पूछ रहे हैं और उन्होंने कहा कि कल देखेंगे। बातचीत में पार्षद ने कहा कि समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है वह पत्राचार प्रमुख सचिव को करेंगे। बातचीत में आया कि एआरवी कम है, लेकिन टैक्स अधिक लगा दिया गया। पूर्व पार्षद ने कहा कि नगर टैक्स वसूल रहा है, लेकिन जनता को कोई सुविधा नहीं दे रहा है। इस पर कर अधीक्षक ने कहा कि कोई सुविधा नहीं मिल रही। पूर्व पार्षद ने कहा कि कूड़ा उठान का...