लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ,संवाददाता। नोएडा में लम्बे समय से इलाज करवा रहे सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के पूर्व परिचित ने हाउस टैक्स जमा करने के बहाने 22 हजार रुपए हड़प लिए।गोमती नगर विस्तार के खर्गापुर स्थित सरस्वतीपुरम निवासी एम एस बोहरा पुलिस विभाग के सेवानिवृत बाबू है। एम एस बोहरा ने बताया कि वर्ष 2022 को ब्रेन स्ट्रोक के साथ-साथ शरीर के दांए हिस्से में फालिस मार गया था। करीब दो सालों तक वह नोएडा में इलाज करवा रहे थे। वर्ष 2023 सरस्वतीपुर क्षेत्र नगर पालिका द्वारा अधिग्रहीत कर लिया गया। नगर पालिका की ओर से भवन कर संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर टैक्स जमा करने का निर्देश प्राप्त हुए थे। जिस पर उन्होंने अपने परिचित मनोज सिंह को फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान मनोज सिंह ने बकाया कि उनका एक रिश्तेदार सुनील सिंह नगर पालिका में सप्लायर का कार्य क...