हाउस टैक्स के डर से किरायेदार छिपा रहे हैं मकान मालिक
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनगणना के पहले चरण में हो रही मकान गणना में भ्रम के कारण कुछ लोग सही उत्तर नहीं दे रहे हैं। बिजली बिल बढ़ जाने या नगर निगम का टैक्स ज्यादा होने की आशंका में लोग प्रगणकों से बात करते हुए गलत उत्तर भरवा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में यह समस्या है, जिसमें लोग मकानों में किरायेदारों की संख्या और कार छिपा रहे हैं। इससे प्रगणक और सुपरवाइजर परेशान हैं कि कहीं जांच में उनकी लापरवाही न बता दी जाए। इमामबाड़ा उत्तरी फाटक क्षेत्र में शनिवार को पहुंचे प्रगणक को एक मकान मालकिन ने किरायेदारों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। जबकि उसके तीन मंजिले मकान में कई लोग रहते हैं। जैसे ही प्रगणक गया तो उनकी पड़़ोसी मकान मालकिन आ गई। फिर दोनों महिलाएं आपस में कहने लगीं कि जानकारी देने से नगर निगम के टैक्स और बिजली बिल बढ़ जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.