रामपुर, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बुधवार को नगर पालिका द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स को वापस लिए जाने पर खुशी व्यक्त की। जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बैठक में बताया की व्यापार मंडल के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर पालिका द्वारा जो हाउस टैक्स बेहिसाब और कई गुना बढ़ाए थे उन पर रोक लगा दी गई है। इस मौके पर छोटेलाल रस्तोगी, नवीन भाटिया, प्रवीण मित्तल, रवि अग्रवाल, कमल किशोर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...