लखनऊ, मार्च 30 -- शहर के भवन स्वामियों के लिए गृह और जल कर जमा करने का मंगलवार तक मौका है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को अगले वित्तीय वर्ष में बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान करना होगा। नगर निगम के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा न करने पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ऐसे में निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया कर का भुगतान कर दें, ताकि पेनल्टी और ब्याज से बचा जा सके।करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी हाउस टैक्स और जलकर जमा करने की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे लोग घर बैठे भी भुगतान कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.