लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। राजधानी के गोमतीनगर स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में शुक्रवार की रात एक गंभीर मामला सामने आया,जब डीलक्स वेज थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा पाया गया। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा हुआ और पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी हेमंत कुमार सिंह अपने 14 साथियों के साथ शुक्रवार रात करीब 9 बजे रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे थे। सभी ने डीलक्स वेज थाली सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का ऑर्डर दिया। जैसे ही खाना परोसा गया और लोग भोजन करने लगे, तभी थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा दिखाई दिया।वेज थाली में मांस का टुकडा मिलने से सभी ग्राहक स्तब्ध रह गए। उन्होंने तत्काल रेस्टोरेंट कर्मचारियों के सामने यह मामला उठाया, लेकिन कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.