गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- ट्रांस हिंडन। शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। लोगों का कहना है कि ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। वहीं, चार्जिंग स्टेशनों की कमी से परेशानी झेलनी पड़ रही। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसाइटी के लोगों ने हाउसिंग सोसाइटी और सार्वजनिक स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की है। साथ ही, नए स्टेशन बनवाने की मांग की है। सोसाइटी में बना चार्जिंग प्वाइंट खराब पड़ा है, जिससे वाहन चार्ज करने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चार्जिंग सुविधाएं बढ़ाई जाए तो इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में आसानी होगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी...