गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्ठर-49 में एक प्रॉपर्टी फर्म द्वारा हाउसिंग बोर्ड के चार फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। फ्लैट दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों और उनके परिचितों से करीब 28.60 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप है। पीड़ितों की लंबी कानूनी लड़ाई और मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने दो सगे संबंधियों व साझेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सस्ते फ्लैट का झांसा और शपथपत्र का जालपालम विहार एक्सटेंशन निवासी धर्मवीर सिंह सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोहना रोड स्थित प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स फर्म के संचालक मनदीप मलिक और उसके सहयोगी सुशील मलिक ने उन्हें सेक्टर-49 में हाउसिंग बोर्ड के...