फरीदाबाद, मई 27 -- पलवल, अभिषेक शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक न तो अपनी डॉक्टरी डिग्री और मेडिकल रजिस्ट्रेशन दिखा पाया और न ही दवाइयों के रखरखाव का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत कर सका।जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतिंदर वशिष्ठ के आदेश पर सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत के निपटारे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। यह भी पढ़ें- पालम विहार में अवैध क्लीनिक चला रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार टीम में नागरिक अस्पताल पलवल के मेडिकल अधिकारी डाॅ. दीपक और औषधि नियंत्रण अधिकारी ...