धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद। हाउसिंग कॉलोनी में कपड़ों की खरीदारी करने आए गिरिडीह डुमरी पंचवटी नगर निवासी आनंद प्रकाश की पत्नी के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली। आनंद प्रकाश ने मामले की शिकायत बुधवार को धनबाद थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ हाउसिंग कॉलोनी बरटांड़ के पास कैलाश अस्पताल की गली के सामने स्थित एक कपड़े की दुकान से खरीदारी कर अपनी गाड़ी की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने घटना को अंजाम दिया और हाउसिंग कॉलोनी की तरफ भाग गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था। यह भी पढ़ें- लदनियां के बीसीओ की पत्नी की छीनी चेन सोने की चेन तीन लाख रुपए की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन लूटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.