रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक सूरज कुमार से बुधवार को झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हरमू, बरियातू व अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी के प्रतिष्ठानों को आवासीय एवं व्यावसायिक उपयोग की अनुमति देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा व्यावसायिक उपयोग पर रोक से जुड़े हालिया निर्णय पर व्यापारियों की चिंता बताते हुए कहा कि तीनों हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से छोटे व मध्यम स्तर के व्यवसाय संचालित हो रहे हैं। इससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि रांची नगर के मास्टर प्लान में भी इन क्षेत्रों की मुख्य सड़कों को मिक्स्ड यूज के रूप में चिह्नित किया गया है। यह भी पढ़ें- आवासीय क्षेत्रों में वेय...