पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी सत्संग मंदिर के समीप से 5:50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज निवासी 32 वर्षीय चितरंजन कुमार गुप्ता एवं चियांकी निवासी 50 वर्षीय नंद किशोर पांडेय के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से एक बैग, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और 7200 रुपये नकद बरामद किया गया है। एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार की रात में सूचना प्राप्त हुई कि रेड़मा चौक की ओर से कुछ तस्कर गांजा लेकर सत्संग मंदिर क्षेत्र में खरीद-बिक्री के लिए आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कुचायकोट में 32 किलो गांजा बरामद इसके बाद सत्संग मंदिर के समीप पुलिस टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.