जमशेदपुर, जनवरी 20 -- इंटक की महिला इकाई ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल यूनियन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों, खासकर घरों, अस्पतालों, कंपनियों और व्यवसायिक संस्थानों में हाउसकीपिंग का काम करने वाले मजदूरों को उचित सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने को लेकर आयोजित किया गया। इस दौरान असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं, उनके कानूनी अधिकारों और सामाजिक सम्मान पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं और संविदा पर कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि हाउसकीपिंग जैसे कार्यों में लगे मजदूर व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें आज भी स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.