चतरा, जुलाई 1 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज डोभी चतरा एनएच 22 पर हाई स्पीड वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार की पहल पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: स्टेट हाईवे से लोकल सड़क जुड़ाव स्थल पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से होती है दुर्घटनाएंस्थान परिवर्तन थाना प्रभारी के द्वारा स्थानीय लोगों की मांग और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग, हंटरगंज बाजार, डुमरी और स्कूल-कॉलेज के आसपास और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार लगातार बढ़ रही थी। आए दिन बाइक और तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे थे। ग्रामीणों और दुकानदारों ने कई बार पुलिस प्र...