नई दिल्ली, मार्च 11 -- भारतीय रेल की हाई स्पीड ट्रेन परिचालन में रेलवे के 16 हजार फाटक बड़ी बाधा हैं। रेल मंत्रालय मानवयुक्त ऐसे फाटकों को हटाकर उनके स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने की योजना पर काम कर रहा है। पर, बेहद सुस्त रफ्तार के चलते सुरक्षित ट्रेन परिचालन सहित रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा दांव पर लगी है। भाजपा नेता डॉ. सी. रमेश की अध्यक्षता वाली रेल संबंधी स्थायी समिति ने फाटकों के स्थान पर आरओबी-आरयूबी परियोजना की सुस्त रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसे मिशन मोड में पूरा करने की चेतावनी दी है। गत दिवस संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा कि रेलवे ब्रॉड गेज लाइनों से मानवरहित फाटकों (यूएमएलसी) को 100 फीसदी खत्म करने का ऐतिहासिक लक्ष्य 2019 में हासिल कर लिया हो, लेकिन मानवयुक्त लेवल क्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.