जमशेदपुर, जुलाई 13 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा और डुमरिया हाई स्पीड कॉरिडोर से जुड़ेंगे। यह सिक्स लेन सड़क खड़गपुर से विजयवाड़ा तक बननी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के एक हिस्से से झारखंड और ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रास्ते विजयवाड़ा तक इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण की योजना है। चूंकि यह पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों से भी गुजरेगा, इसलिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उपायुक्त को पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी दी है। इस परियोजना का पूरा नाम खड़गपुर-तांगी-ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम-हाई स्पीड कॉरिडोर/एक्सप्रेसवे विजयवाड़ा है। मंत्रालय ने बताया कि इस सिक्स लेन सड़क के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू हो गया है। मंत्रालय ने यह काम मेसर्स कंसल्टिंग इंजीनियर्स ग्रुप लिमिटे...