बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- परवलपुर के बड़ी मठ में महंत द्वारकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बड़ी मठ मैदान में आयोजित महंत द्वारकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को नकटपुरा व जुआफर बाजार की टीम के बीच मुकाबला हुआ। हाई स्कोरिंग मैच में नकटपुरा ने जुआफर को 19 रनों से हरा दिया। दर्शकों को मैदान में खूब चौके-छक्के देखने को मिले। नकटपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 199 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया और मैदान के चारों कोनों में शॉट लगाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुआफर की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी। शुरू से ही तेज गति से रन बनाये। अहम मौकों पर नकटपुरा के गेंदबाजों ने विकेट लेकर मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया। निर्धारित ओवरों में जुफाअर की टीम 180 रन ही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.