हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद में अवमानना की सभी कार्रवाई पर रोक
रांची, जुलाई 21 -- रांची, संवाददाता। हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट सूची को चुनौती देने वाली मीना कुमारी की याचिका से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ में लंबित सभी अवमानना मामलों की सुनवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और जेएसएससी की ओर से अदालत को बताया गया कि एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील पहले से लंबित है, लेकिन उसी आदेश के अनुपालन को लेकर कई अवमानना याचिकाओं की सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित है। ऐसे में अपील लंबित रहने तक अवमानना मामलों की सुनवाई पर रोक लगाई जाए। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.