हाई स्कूल लौफा में विद्यालय प्रबंध समिति गठित
मधुबनी, जुलाई 15 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लौफा में नव गठित विद्यालय प्रबन्ध समिति की प्रथम बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें गत बैठक की संपुष्टि के साथ ही चार प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यों ने हाई स्कूल के आधार भूत संरचना सहित विभिन्न शैक्षणिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।नव उत्क्रमित 2 विद्यालय में वर्ग कक्ष एवं शौचालय निर्माण शीध्र कराये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। विद्यालय प्रबंध समिति में मनोज कुमार अध्यक्ष प्रतिनिधि,एच एम विजय कुमार प्रभात पदेन सचिव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन सदस्य, वरीय शिक्षिका वविता कुशवाहा सदस्य, पुनित कुमार दास सदस्य शिक्षा प्रेमी तथा मीनू कुमारी सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति शामिल हैं। बैठक के बाद सदस्यों ने विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.