मधुबनी, अप्रैल 12 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महम्मदपुर बेनीपट्टी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में टॉप टेन छात्र-छात्राएं जिसने 400 से अधिक अंक लायी थी को प्रधानाध्यापक रमाकर झा ने सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक श्री झा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के ये बच्चे अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल किया है। मौके पर विद्यानंद, सूर्यमणि, प्रेमचन्द्र, माधव, कविता, रेखा, शुभेष, बद्री झा, सुदर्शन सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...