सीवान, फरवरी 27 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के बगौरा गांव स्थित लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज एवं मिडिल स्कूल का गुरुवार को डीएम विवेक रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिग्री कॉलेज खोलने की संभावनाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉलेज संचालन के लिए कमरों की उपलब्धता, पर्याप्त भूमि, आवागमन की सुगम सड़क, यातायात सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की गहन समीक्षा की। इसके अलावा समीपवर्ती कृषि फार्म का भी जायजा लिया गया, ताकि भविष्य में विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखा जा सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए सभी मानकों के अनुरूप विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.