पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के छात्र प्रांजल मौर्य, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र यश प्रजापति, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र युवराज ने 600 में 566 (94.33 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलसंडा की छात्रा कृति गोस्वामी ने 600 में 565 (94.17 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर द्वितीय और सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत की छात्रा अक्शरा ने 94 प्रतिशत जनपद में तृतीय स्थान पाया है। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट परीक्षा में दर्शिका शर्मा बनी जनपद टॉपर मेधावियों के घरों में खुशी का माहौल है। यूपी बोर्ड...