हाई स्कूल खुंखडी में किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गया, मार्च 19 -- नीमचक बथानी प्रखंड के हाई स्कूल खुखड़ी में गुरुवार को किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रभारी गीता कुमारी और स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि यह उम्र विकास की महत्वपूर्ण अवस्था होती है, जिसमें सही जानकारी जरूरी है। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के अंत में किशोरी स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और पीएचसी टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.