रुद्रपुर, मई 13 -- दिनेशपुर, संवाददाता। दिनेशपुर के किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर गदरपुर ब्लॉक का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह मान ने बताया कि स्कूल ने लगातार बेहतर शैक्षिक परिणाम देकर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हाईस्कूल परीक्षा में भी विद्यालय ने गदरपुर ब्लॉक टॉप किया था और अब इंटरमीडिएट में भी शानदार सफलता हासिल कर स्कूल ने अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय की छात्रा कशिश वर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ ब्लॉक टॉप किया है। यह भी पढ़ें- डीएसबी के होनहारों ने फिर लहराया परचम वहीं श्रुति पाठक ने 96 प्रतिशत तथा शगुन जल्होत्रा ने 9...