संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली क्षेत्र के ग्राम चंद्रौटी स्थित लीलावती हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की साईकिल पर पीछे से बाइक की जोरदार ठोकर लग गई। परीक्षार्थी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक बैठे थे। लेकिन दुर्घटना के बाद दो मौके से फरार हो गए। बाइक और चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। होनहार छात्र की मौत से गांव में मातम पसर गया है।ग्राम मुखलिसपुर निवासी मो. ईशा का सबसे छोटा बेटा 17 वर्षीय मो. हुसैन कक्षा 10 में यूपी बोर्ड परीक्षा देने के लिए शुक्रवार की सुबह घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.