हाई स्कूल एवं इंटर की मेधावियों को किया सम्मानित
देवरिया, मई 31 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पाठ्य पुस्तक, मेडल एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।जैतपुरा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गांव में आयोजित एक समारोह में क्षेत्र के हाई स्कूल या इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हाई स्कूल की छात्रा रागनी कुशवाहा, इरम फातिमा, आयमन फातिमा, समारा खान एवं इंटर की परीक्षा में सफिया खातून, रुहुल फातिमा, तमन्ना खातून तथा ताइक्वांडो खेल में दो बार नेशनल खेल चुके गोल्ड मेडलिस्ट अयान को पाठ्यपुस्तक मेडल एवं एक हजार रुपए का चेक देकर के सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजक जफरुल्लाह अहमद सिद्दीकी, सोहराब आलम, कौसर अहमद, दुर्गानंद दीक्षित, रवि प्रताप मिश्रा, दीपक दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जहानाबाद-अरवल हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.