सीवान, अप्रैल 11 -- (सीवान से नीरज पाठक), कार्यालय संवाददाता। जिले के सभी हाई स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा नौ में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर अधिकांश हाई स्कूलों में नामांकन कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रारंभिक स्कूलों से कक्षा आठ में उत्तीर्ण छात्र व छात्राएं नामांकन कराने के लिए हाई स्कूलों में पहुंच रहे हैं। जिले की सभी नगर निकायों और प्रखंडों में हाई स्कूल संचालित हैं। जिसमें आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करीब 45 हजार छात्र-छात्राएं नामांकन कराएंगे। इसके लिए पहले वे अपने प्रारंभिक स्कूल में जाकर विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र यानि टीसी प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद टीसी, आधार कार्ड या अपार कार्ड, बैंक पासबुक व फोटो आदि लेकर अपने घर के नजदीक स्थित हाई स्कूलों में पहुंच रहे हैं। वहां हाई स्कूलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.